फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नवरात्रि के समापन पर काली माता के स्थान पर हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अयोध्या के तारुन बनघुसरा गांव में शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक काली माता के स्थान पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नवरात्र के दौरान काली माता के स्थान पर पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर विजय मिश्र, अखिल प्रताप, अखंड प्रताप, उपेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें