फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नजूल जमीन के 100 मुस्लिम विस्थापितों को मिलेगी अस्थायी दुकान, जिनके मकान टूटे उन्हें मिलेगा पीएम आवास

अयोध्या शहर के हृदय स्थल चौक में नजूल की जमीन पर बसी मुस्लिम बस्ती में गिराए गए दुकान और मकान के विस्थापितों से अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि ऐसे 100 विस्थापितों को अस्थायी दुकान उपलब्ध कराई जाएगी। जिनके मकान टूटे हैं, उनको प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। चौक क्षेत्र में पहुंचे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अधिकारियों के साथ पूरे मामले पर बातचीत की और सभी को आश्वासन दिया कि जो विस्थापित किए गए हैं, उन सभी का पुनर्वास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जिनके भी दुकान और मकान गिराए गए हैं, उनका पुनर्वास किया जाए। अभी अस्थायी दुकान बनाकर उनके रोजगार के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जब उस जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा तब दुकानों का आवंटन भी किया जाएगा। दरअसल चौक क्षेत्र की नजूल जमीन पर बसी मुस्लिम बस्ती में एक हफ्ते पूर्व दुकान और मकान पर बुलडोजर चला दिया गया था। उस जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए बजट पास हुआ है। जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा लेकिन वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि पहले उनको दुकान और मकान बनाकर दिया जाए, फिर उनको बाहर निकाला जाए। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी राजनीति शुरू कर दी थी लेकिन अब भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर टेंपरेरी दुकान बनाने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि इनको मकान वहीं बना कर दिया जाए। यदि कहीं अन्यत्र दिया जाएगा तो उनको आने-जाने में दिक्कत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें