फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंगलसी में पंडाल क्षतिग्रस्त होने पर विवाद, प्रशासन ने पूजा समिति को मनाया

शिकायत के मुताबिक, गांव की आदर्श पूजा समिति के पंडाल के पास से सोमवार दोपहर बाद एक ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। उसका पर्दा फट गया और कुछ कुर्सियां टूट गईं। घटना के बाद पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। समिति के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक मूर्ति विसर्जन नहीं करने की बात कही। विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा और नायब तहसीलदार रेशु जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें समझाया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पूजा समिति के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए तैयार हो गए। प्रशासन की पहल से विवाद शांत हुआ और विसर्जन का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें