अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के रविवार को हुए औचक निरीक्षण में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। डॉ. पवन कुमार अरुण अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, आयुष्मान वार्ड और बच्चा वार्ड समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि निरीक्षण पूरी तरह औचक था। अस्पताल में गंदगी समेत कुछ अन्य खामियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।