फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने यूजीसी विवाद पर पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी इच्छा मृत्यु

आकाश द्विवेदी Updated Tue, 27 Jan 2026 06:44 PM IST

यूजीसी के संशोधित नियमों के खिलाफ रामनगरी में भी विरोध तेज हो गया है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूजीसी की ओर से किए गए संशोधित नियम सवर्ण छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ अन्याय है और इससे शिक्षा व्यवस्था में असमानता पैदा होगी। यदि सरकार उनकी इच्छा मृत्यु की मांग पूरी नहीं करती है तो यूजीसी के संशोधित नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों से योग्य छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूजीसी के नियमों का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब अयोध्या के संत समाज भी सवर्ण छात्र-छात्राओं के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें