फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व विधायक की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे डिप्टी सीएम और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भूपेंद्र सिंह चौधरी अश्विनीपुरम कॉलोनी स्थित खब्बू तिवारी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। खब्बू तिवारी की माता का निधन बीमारी के चलते हुआ था। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार और राज्य सरकार खब्बू तिवारी के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें