फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंद रास्ता खुलवाने के लिए वर्षों से चक्कर लगा रही महिला, नहीं हुई कार्रवाई

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 03:01 PM IST

शनिवार को तहसील सभागार मिल्कीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 145 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण मौकेपर कराया गया। चल रहे समाधान दिवस में घोड़वल गांव निवासी राम पियारी शिकायत लेकर पहुंची। बताया कि पटीदार राजकुमार ने दो फुट ऊंची दीवाल बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। खुलवाने के लिए 2015 से चक्कर लगा रही हूं, अभी तक रास्ता नही खुला,एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। अंजरौली पूरे मथुरा गांव की सुखमता शिकायत लेकर पहुंची बताया कि गाटा संख्या 1521 दीगर जंगल के खाते में दर्ज है,आसपास के लोगो ने अबैध कब्जा किया हुआ है,लेखपाल की भी मिलीभगत है,कोई कार्यवाही नहीं करते, एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को टीम बनाकर पैमाइश करते हुए मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम/प्रभारी तहसीलदार लखनलाल सिंह राजपूत,नायब तहसीलदार रंजन वर्मा व आनंद प्रकाश राय ,पूर्ति निरीक्षक रिशीष सिन्हा, बीडीओ मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह,क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें