फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बुजुर्ग ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे

Akash Dwivedi Updated Fri, 01 May 2026 07:46 PM IST

तारुन ब्लॉक परिसर में सुबह से ग्राम बेलगरा निवासी हरिभान सिंह धरने पर बैठ गए। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। हरिभान सिंह का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को आमरण अनशन पर बैठने की पूर्व सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर उन्हें अनशन का सहारा लेना पड़ा। उनकी प्रमुख मांगों में उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराना शामिल है। इसके अलावा, घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने के बावजूद कनेक्शन न मिलने की शिकायत भी उन्होंने उठाई है। साथ ही उनके पुत्र के गुड क्रेशर से संबंधित जरूरी दस्तावेज जारी न होने तथा भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है। हरिभान सिंह ने बताया कि शाम तक पुलिस को छोड़कर किसी भी विभाग का कर्मचारी उनसे मिलने नहीं आया इस कारण रात्रि में भी धरने पर रहूंगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें