फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बम बम भोले के जयकारों से गूंजी रामनगरी, सरयू में स्नान कर कांवड़ियों ने नागेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

ishwar ashish Updated Sun, 20 Jul 2025 04:30 PM IST

रामनगरी रविवार को बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। हजारों की संख्या में कांवड़िया अयोध्या पहुंचे। सरयू में स्नान कर नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद सरयू में जल भर कर बस्ती के भदेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। यह सभी कांवड़िया बस्ती जिले के भदेश्वर नाथ पहुंचकर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। सावन का पावन महीना और भगवान शिव की भक्ति की दिव्य झलक आज अयोध्या के सरयू तट पर नजर आई। सावन के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी पर्व को लेकर अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शिवभक्तों की टोलियां सरयू जल लेने, दर्शन पूजन और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने लगी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में कावड़ियों का रेला उमड़ेगा। अयोध्या में सावन के चलते चारों ओर हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे हैं। सरयू घाट, परिक्रमा मार्ग, रामपथ, धर्मपथ, हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मार्ग पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सरयू जल लेने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए अब अयोध्या को भी अपनी आस्था का प्रमुख केंद्र मान रहे हैं। आज अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ देखी गई। इसमें महिला कांवड़िया भी शामिल रहीं। यातायात डायवर्जन लागू, हाईवे पर रोके गए भारी वाहन, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन मंगलवार तक रहेगा। भारी वाहनों को अयोध्या हाईवे पर रोक दिया गया है। लखनऊ से आने वाले वाहन बाराबंकी से प्रयागराज से आने वाले भारी वाहन को कूरेभार के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट किया जा रहा है। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहनों को बस्ती से डायवर्ट किया गया है। सेक्टर व जोन बनाकर अयोध्या में फोर्स का डेप्लॉयमेंट किया गया है, जो सभी गतिविधियों पर नजर रख रही है। हर एंट्री पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें