फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में विशिष्ट दर्शन के नाम पर भी होता था खेल

Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 02:09 PM IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान एक और खुलासा हुआ है। चढ़ावा चोरी के सभी आरोपी विशिष्ट दर्शन के नाम पर भी बड़े पैमाने पर खेल करते थे। उनके आसपास के कई होटलों में अच्छे-खासे संपर्क थे। होटल संचालक या उससे जुड़े कर्मचारी बाहर से आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं को विशिष्ट दर्शन के नाम पर राजी करते थे। बाद में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। यह रुपए आरोपी और होटल संचालक के कर्मचारी आपस में बांट लेते थे। इससे होटल संचालकों का भी काफी फायदा होता था। पता चला है कि कई बार तो वह टिन्नू यादव से वॉकी-टॉकी के जरिए सीधे श्रद्धालुओं को अंदर पास करवा देते थे। कई बार अपने रसूख के दम पर वह विशिष्ट दर्शन पास भी बनवा लेते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें