दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव को पुलिस कस्टडी में लिए जाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की मांगें लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सपा नेताओं ने अखिलेश और डिंपल यादव को कस्टडी में लिया जाना गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक बताया।