फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में पंचायत चुनाव की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Mon, 18 May 2026 08:26 PM IST

पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर सोमवार को अयोध्या में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने पैदल मार्च निकालकर कचहरी गेट पहुंच जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने सरकार से समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि यदि चुनाव में देरी होती है तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों ने यह भी मांग रखी कि कार्यकाल न बढ़ने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। प्रदर्शन के बाद प्रधान संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें