फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

Akash Dwivedi Updated Tue, 19 May 2026 04:55 PM IST

कोतवाली बीकापुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम नुवावा के पास से अंशू मौर्या, नताशा किन्नर और विजय ढोलकिया को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी थाना बीकापुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, कैंची, दो डंडे सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में बीकापुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें