फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या की सुरक्षा सख्त, ड्रोन से की जा रही निगरानी, रामनगरी के सभी प्रवेश द्वारों को किया सील

अयोध्या में जैसे-जैसे राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण का समय नजदीक आता जा रहा है, अयोध्या की सुरक्षा और सख्त की जा रही है। यहां की सुरक्षा में आधुनिक ड्रोन समेत अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी बारीक चीज को भी ढूंढ निकालेगा। दिल्ली विस्फोट के बाद ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी के चलते संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या धाम के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस समय अयोध्या में हैं। ऐसे में सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सेना का हेलीकॉप्टर लगातार अयोध्या धाम के ऊपर मंडरा रहा है और सुरक्षा का जायजा ले रहा है। एसपीजी, एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ, सीआरपीएफ, एसएसएफ और पीएसी के साथ यूपी पुलिस लगाई गई है ताकि परिंदा भी पर ना मार सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें