फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अयोध्या की पत्नी प्रियंका मेंढे रहीं। उनके आगमन पर डॉ. नम्रता सिंह, अध्यक्ष कल्याणमयी (अयोध्या एयरपोर्ट) व अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद महिला यात्रियों व महिला कर्मचारियों को चॉकलेट और गुलाब की कलियां भेंट कर सम्मानित किया गया। एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने महिला कानूनी अधिकारों पर व्याख्यान देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में एयरपोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी व यात्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें