फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: असत्य पर सत्य की जीत, रावण का पुतला दहन कर मनाया दशहरा

अयोध्या के रुदौली नगर में ख्वाजाहाल की ऐतिहासिक रामलीला के तहत मंगलवार को करीमपुर मैदान में रावण दहन किया गया। श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम की सेना ने रावण के योद्धाओं को पराजित कर दिया। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच निर्णायक युद्ध हुआ। विभीषण के बताने पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा, जिससे रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। परंपरा के अनुसार शाम 5:45 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और आतिशबाजी का आनंद लिया। मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। दशहरा पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें