फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अग्निकांड पीड़ितों से मिले सपा नेता, राहत सामग्री वितरित

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 08:11 PM IST

विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सरोहा मजरे रसूलपुर में हुए अग्निकांड से प्रभावित दस अनुसूचित जाति के परिवारों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व अंगवस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई। चौधरी शहरयार ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पीड़ितों के साथ हैं और उनकी भावनाओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इन परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम प्रताप यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजराज सिंह, कफील खान, राम प्रकाश यादव, मोहम्मद अहमद, फैसल मलिक, सचिन यादव, परवेज अहमद और तैमूर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें