फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ अयोध्या में फूटा गुस्सा, इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 06:55 PM IST

आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार की ओर से अधिशासी अभियंता से बदसलूकी और जानलेवा हमले के विरोध में अयोध्या में भी आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सभी इंजीनियरों ने सड़क पर उतरकर आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में रविंद्र कुमार को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के तहत गंभीर दुराचरण अपनाए जाने के कारण भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए। जिलाधिकारी आजमगढ़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाए। डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार जहां इससे पहले कार्यरत रहे हैं, वहां उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति उनके व्यवहार और आचरण की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करके जांच कराई जाए। दरअसल आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी व जानलेवा हमले का आरोप है। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या में भी प्रदर्शन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें