फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर दान प्रकरण: एसआईटी को सबूत सौंपेंगे संजय सिंह

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 24 Jun 2026 09:33 PM IST

राम मंदिर दान प्रकरण: एसआईटी को सबूत सौंपेंगे संजय सिंह अयोध्या। राम मंदिर दान प्रकरण की जांच के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह बृहस्पतिवार को लखनऊ में एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने पास मौजूद सभी दस्तावेज और साक्ष्य जांच टीम को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से कथित भ्रष्टाचार के संकेत स्पष्ट रूप से मिलते हैं। संजय सिंह के अनुसार उन्होंने अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एसआईटी से समय मांगा था, जिस पर एसआईटी अध्यक्ष ने उन्हें सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय बुलाया है। उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई करना प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के हाथ में है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 जून को अयोध्या पहुंचकर रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे तथा संत-महात्माओं से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह बुधवार को रामनगरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए संत धर्माचार्य से भेंट करने के लिए पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें