फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर कूड़े के ढेर से श्रद्धालु परेशान

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 24 Jun 2026 05:58 PM IST

राम की पैड़ी पर कूड़े के ढेर से श्रद्धालु परेशान, दुर्गंध बनी मुसीबत अयोध्या। रामनगरी की प्रमुख धार्मिक स्थली राम की पैड़ी पर कूड़े के ढेर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन घाट के आसपास जमा कचरे और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग आदित्य शुक्ला का कहना है कि नियमित सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। तेज धूप में कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और अधिक बढ़ जाती है, जिससे श्रद्धालुओं और आसपास के दुकानदारों को कठिनाई होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें