फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा का वीडियो आया सामने, चंपत राय के सामने पढ़ी ऐसी कविता

Bhupendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:45 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर दान पेटिका अनियमितता प्रकरण में नामजद आरोपी अनुकल्प मिश्रा का एक ऐसा वीडियो संवाद न्यूज एजेंसी के हाथ लगा है, जो अब कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में अनुकल्प एक धार्मिक कथा के मंच से कविता का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह कहते हैं, "कुछ जीवन जीना है मुझको, कुछ पाप को पीना है मुझको।" खास बात यह है कि उनके संबोधन के समय मंच पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। टीम के पास मौजूद इस वीडियो में अनुकल्प मिश्रा स्वयं बताते हैं कि कथा का आयोजन पांच गांवों से एकत्र किए गए चंदे के सहयोग से कराया जा रहा है। वह समाज और अपनी 27 सदस्यीय टीम के लिए कार्य करने का भी जिक्र करते हैं। कविता पाठ के दौरान मंच पर बैठे अतिथि और श्रोता उनकी बातें सुनते नजर आते हैं। राम मंदिर की दान पेटिका के प्रकरण में दर्ज एफआईआर में अनुकल्प मिश्रा नामजद आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय उनके कब्जे से 16.82 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है और शुक्रवार को सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । ऐसे में आरोपी का सार्वजनिक धार्मिक मंच से संबोधन और उसी दौरान पांच गांवों के चंदे से कथा आयोजन का उल्लेख सामने आने के बाद नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में महासचिव चंपत राय की मंच पर मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। हालांकि यह वीडियो किस समय का है और इसका वर्तमान आपराधिक मुकदमे से कोई प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं, इस संबंध में किसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। फिलहाल दान पेटिका प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें