फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET परीक्षा के चलते अयोध्या में 6 सितंबर को नहीं होगा संपूर्ण समाधान दिवस

अयोध्या में छह और सात सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जा रही है। इस कारण प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में छह सितंबर को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब स्थगित कर दिया गया है। डीएम ने जानकारी दी है कि संपूर्ण समाधान दिवस अब आठ सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि परीक्षा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा को चार पालियों में आयोजित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि छह सितंबर को न केवल परीक्षा है बल्कि उसी दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन भी होगा। ऐसे में जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की अतिरिक्त चुनौती सामने आ सकती थी। यही वजह रही कि संपूर्ण समाधान दिवस को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से परीक्षार्थियों, आम जनता और पुलिस-प्रशासन सभी को सुविधा होगी और किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना नहीं रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें