फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

मधुवेंद्र सचान Updated Sat, 27 Jun 2026 07:03 PM IST

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को विश्वविद्यालय में वीसी सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शैक्षणिक भवनों, सड़कों, पेयजल व्यवस्था, हरित क्षेत्रों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान राज्यपाल ने परिसर को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें