बार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक चुनाव में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ दोपहर 2 बजे तक मतदान किया गया। उसके बाद मतगणना और शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। नई कार्यकारिणी में वंशीधर शुक्ल अध्यक्ष, राम सिंह यादव मंत्री एवं अशोक सिह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवध राम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक चुनाव 2026 - 27 में कुल 118 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 117 मतदाताओं ने अपने - अपने मत का प्रयोग किया । एक मतदाता बाहर होने की वजह से उनका मत नहीं पड़ सका है । बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई है इसके बाद मतगणना शुरू की गई है । बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वंशीधर शुक्ल को 81 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीताराम दुबे को 21 मत और शिवनाथ सिह को 15 मत प्राप्त हुए । इसी प्रकार मंत्री पद के लिए पिछले चुनाव में रनर प्रत्याशी रहे कुश राय को इस बार 27 मत से ही संतोष करना पड़ा जबकि पहली बार चुनाव लड़ने वाले राम सिंह यादव कुल 89 मत प्राप्त हुए है । वही 1 मत अवैध रहा । इस प्रकार से राम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुश राय को 62 मतों से परास्त किया । वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह ने 63 मत पाकर विजय श्री हासिल किया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पांडेय को 53 मतों से संतोष करना पड़ा जबकि इस पद के लिए भी 1 मत अवैध रहा । वही संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार पांडेय , पुष्पेंद्र मिश्रा , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया , वरिष्ठ कार्यकारी के लिए राम सजीवन चौरसिया , दिनेश कुमार तिवारी , रमेश कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारी के लिए अरुण कुमार मिश्र ,सुशील कुमार पांडेय , संजय पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए है। बताया गया कि बार एसोसिएशन बीकापुर के इस चुनाव में कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के एक- एक पद पर नामांकन नहीं हुआ है। जिसके चलते बार एसोसिएशन बीकापुर की कार्यकारिणी में उक्त दो पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर नई कार्यकारिणी चुनाव के बाद दोनों पदों पर चुनाव अथवा मनोनयन करेगी। अधिवक्ता संघ के बाद चुनाव में विजेता उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा तहसील में लड्डू और मिठाई वितरित करके खुशी का इजहार किया गया।