फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी के मंदिर में दलित के साथ अभद्र बर्ताव के विरोध में सत्याग्रह करेंगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद

रामनगरी अयोध्या में रविवार को प्रेसवार्ता करके सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि लखनऊ में काकोरी के एक मंदिर में दलित के साथ आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अभद्र बर्ताव के विरोध में वह सत्याग्रह करेंगे। इसका एलान 16 नवंबर को शहीद उधा देवी पासी की पुण्यतिथि पर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जब पूरा देश दीपावली मना रहा था तब काकोरी में एक वृद्ध और बीमार दलित जो बगल के ही एक मंदिर के चबूतरे पर बैठा था और खांसते समय उसका मूत्र निकल गया, इसके बाद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसके गले पर पैर रखकर मूत्र पिलाया। इसको लेकर वह सत्याग्रह करेंगे। वहीं, अयोध्या के दीपोत्सव में उन्हें न बुलाए जाने पर कहा कि अगर उन्हें दीपोत्सव में बुलाया जाता तो वे सारा काम छोड़कर नंगे पांव दौड़ कर जाते, लेकिन भाजपा के नेताओं ने उन्हें नहीं बुलाया। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रण के सवाल पर कहा कि अगर 25 नवंबर को मुझे बुलाया गया तो मैं जरूर जाऊंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें