अयोध्या में प्रयागराज महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कटरा शिवदयालगंज तिराहे से चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्जन कर लोलपुर फोरलेन हाइवे की तरफ मोड़ा गया है। पुराने सरयू पुल के पास बैरियर लगा कर तीन पहिया वाहन को भी रोक दिया गया है। अयोध्या की तरफ जाने वाले लोगों को सरयू से पैदल जाने दिया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मौके पर एडिशनल एसपी राधेश्याम राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।