अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बेंगलुरु की साईं ग्रुप की कला साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार श्वाति भारद्वाज के नेतृत्व में 25 कला साधिकाओं ने नृत्य आराधना प्रस्तुत की। इसके बाद साधिकाओं ने प्रभु श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया।