फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: यूपी भर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए प्रोजेक्ट, महिला सुरक्षा के लिए विकसित किया खास ग्लव्स

एसएसवी इंटर कॉलेज में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रदेश के 18 मंडलों के 504 बाल वैज्ञानिक अयोध्या पहुंचे हैं। इन सभी ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में एक ऐसा प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया गया है कि अब अगर किसी ने किसी महिला से छेड़खानी की तो उसे जोर का बिजली का झटका लगेगा। इस बाल वैज्ञानिक ने एक ग्लब्स यानी दस्ताने का अविष्कार किया है। इसमें इलेक्ट्रिक सर्किट फैलाई गई है जो कलाई में बंधी बैटरी से संचालित होगी। जैसे ही कोई शोहदा किसी महिला को टच करने की कोशिश करेगा तो महिला के उस ग्लब्ज से उसको छूते ही जबरदस्त बिजली का झटका लगेगा या तो वह गिर पड़ेगा या तो फिर भाग खड़ा होगा। महिला सुरक्षा को लेकर इस ग्लब्स को बेहतरीन आविष्कार माना जा रहा है। प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर संवर्ग के बाल वैज्ञानिक शमिल हुए। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.पवन तिवारी व प्रदर्शनी के संयोजक डा. मणिशंकर तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा उनसे उससे जुड़े हुए सवाल पूछे। इस प्रदर्शनी का समापन 20 दिसंबर को होगा। इसमें सफल मेधावी व उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें