फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील... रामनवमी पर धूप से बचाव की तैयारी से आएं

ishwar ashish Updated Wed, 02 Apr 2025 05:11 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी मेला में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य रक्षा के कुछ उपायों के साथ अयोध्या आने का निवेदन किया है। ट्रस्ट के महामंत्री ने निवेदन कर कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार है। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वे सिर को धूप से बचाने का उपाय (टोपी, पगड़ी, गमछा आदि) ले कर बाहर निकलें।  उन्होंने कहा कि नींबू, चीनी, नमक अथवा ओआरएस घोल गिलास के साथ रखें, तो अति उत्तम है। जौ के सत्तू की व्यवस्था हो सके तो लू से तो बचाव होगा ही पेट पर भी संकट नहीं आएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से पेयजल समेत सभी नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है लेकिन अयोध्या धाम तक पहुंचने के रास्ते में भी कोई असुविधा न हो व अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर भी सब ठीक रहें, इसके निमित्त ट्रस्ट महामंत्री का निवेदन निश्चित ही महत्वपूर्ण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें