फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: इकबाल अंसारी बोले ... राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनकर अयोध्या आएं सलमान, पुष्प वर्षा करेंगे

ishwar ashish Updated Wed, 02 Apr 2025 04:18 PM IST

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रख्यात फिल्म अभिनेता सलमान खान राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनकर अयोध्या आएं और रामलला का दर्शन करें। वह उन पर फूलों की बारिश करेंगे। राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनने पर सलमान खान का विरोध कर रहे मुस्लिम उलमाओं को जवाब देते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि सलमान खान हिंदू मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहन रखी है तो मौलानाओं को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। वैसे तो तमाम फिल्मों में उन्होंने अपना नाम बदला है, तब इन उलमाओं ने क्यों नहीं विरोध किया। इकबाल ने कहा कि भगवान राम के प्रति सलमान की आस्था है, जिसके चलते उन्होंने मंदिर मॉडल की घड़ी पहनी है। इसका विरोध अनुचित है। विरोध करने वालों को अपनी जुबान बंद कर लेनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें