फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बोले- 2024 की सबसे बड़ी उपलब्धि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 समाप्ति की ओर है और इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में भगवान राम के मंदिर का निर्माण है। इससे देश के लोगों की आस्था का सम्मान किया गया है। नए वर्ष में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूरे देशवासियों के लिए रामलला से प्रार्थना किया है कि आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है, वह सफल हो। शुक्ल ने कहा कि जितना औद्योगिक व हरित क्रांति की जरूरत है, उतना ही पर्यटन क्रांति की भी जरूरत है। पर्यटन की क्रांति के लिए धार्मिक पर्यटन का विशेष महत्व है क्योंकि हमारा देश धर्म, आस्था और सनातन को मानने वाला देश है। बाबा साहब आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कहा कि गृहमंत्री के पूरे भाषण को सुनिए तो आपको समझ में आ जाएगा कि बाबा साहब का कितना सम्मान भाजपा की सरकारों ने किया है और कितना अपमान पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर कांग्रेस की अन्य सरकारों ने किया है। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। हरियाणा व महाराष्ट्र में वे हारे तो अब बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेकर अपने उन पापों को धोना चाहते हैं, जो उन्होंने बाबा साहब की उपेक्षा थी। अमित शाह ने जब विस्तार से इसकी व्याख्या करना शुरू किया तो यह तिलमिला गए और गलत तरीके से प्रचार करके अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने की अटकलों पर कहा कि इस तरह की बातें आएंगी और जाएंगी लेकिन नीतीश अपने भाषण में कह चुके हैं कि मोदी जी हम कई बार इधर-उधर हो चुके हैं लेकिन अब आपके साथ रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें