फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: केंद्रीय कानून मंत्री बोले- वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी

रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन नाम मेघवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर कहा कि यह दोनों विधेयक जेपीसी के पास हैं, जब रिपोर्ट आएगी तो इसे सदन में रखा जाएगा। मेघवाल ने कहा कि कुछ बिल ऐसे होते हैं, जो रेगुलर पार्लियामेंट्री स्टीयरिंग कमेटी के पास जाते हैं लेकिन सदन में इन दोनों बिलों के लिए जेपीसी की मांग की गई। इसके बाद दोनों बिल को जेपीसी के हवाले कर दिया गया है। जिस तरह से 2024 में सदन में बिल पेश किए गए, वैसे ही 2025 में भी बिल पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा काम होगा। जो भी बिल जरूरी होंगे, उनको सदन में पेश किया जाएगा। अयोध्या को लेकर मेघवाल ने कहा कि अयोध्या धीरे-धीरे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और यह बहुत ही शुभ संकेत हैं। लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या आ रहे हैं। यह एक सांस्कृतिक चेतना है, जो जाग रही है, ये देश के लिए अच्छी बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें