रामनगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना अधूरी है। दो साल बाद भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने सर्किट हाउस में जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह विभिन्न ग्रामसभा में योजना के तहत कराए गए काम को परखने के लिए निरीक्षण करने रवाना हो गए। इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की इसी तरह समीक्षा कर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। अफसरों को सभी काम अब तेजी से निपटाने होंगे। वक्फ बिल के सवाल पर विधायक ने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर भ्रम फैला रहा है। समाजवादी पार्टी तो इस काम में मास्टर है। पहले कुंभ में कमी निकालते रहे। अब वक्फ बिल इनका नया हथियार बन गया है। यह चाहे जितना प्रयास कर लें मोदी के नेतृत्व में नए भारत और योगी के नेतृत्व में नए यूपी का निर्माण जारी रहेगा। मुसलमानों के हित के लिए वक्त संशोधन बिल लाया गया है। इससे लूट रुकेगी। वक्त संपत्तियों का लाभ गरीब मुसलमान को मिलेगा। विधायक ने बताया कि रामनवमी पर सूर्य तिलक की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पूरी दुनिया इसे देखने के लिए लालायित है।