आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की जीत की कामना के साथ रामनगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है। संत महंतों की ओर से यज्ञ और हवन करके मठ मंदिरों में भारतीय क्रिकेट टीम के विजय की कामना की जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर को रखकर हवन और पूजन हो रहा है। रामलला के साथ हनुमंत लाल से भी भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना हो रही है। संतों ने यज्ञ और हवन के दौरान भारत को फाइनल मैच में बड़ी जीत दिलाने की अपने आराध्य से कामना की है। संत चाहते हैं कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम लेकर अपने देश वापस लौटे।