रामलला के मुख्य अर्चक रहे आचार्य सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा आज अयोध्या स्थित उनके आवास से निकल चुकी है। यात्रा हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि दर्शन करते हुए सरयू के घाट तक जाएगी। सरयू के घाट पर उन्हें जल समाधि दी जाएगी। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में उनके भक्त उमड़ पड़े। बता दें कि बुधवार को आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया था जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके आवास पर रखा गया था। जहां उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।