टप्पेबाजी: चांदी साफ करने आए और सोने की चेन-अंगूठी लेकर फरार अयोध्या (तारुन) : थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारागरीबशाह मजरे देवकली में शुक्रवार की सुबह टप्पेबाजों ने सोना-चांदी साफ करने के बहाने एक महिला को ठग लिया। बाइक सवार दो अजनबी सोने की एक चेन और दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। ग्राम सभा निवासी आशीष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10,57 बजे उनकी मां घर में अकेली थीं। तभी बाइक से आए दो युवक घर के बाहर बाइक खड़ी कर घर के सामने आ गए। उन्होंने कहा कि हम चांदी की पायल साफ करते हैं। महिला उनके झांसे में आ गईं और उनसे पायल साफ कराई। इसके बाद ठगों ने कहा कि घर में सोने के अन्य सामान हों तो उन्हें भी साफ कर देते हैं। इस पर महिला घर से सोने की एक चेन और दो अंगूठी निकालकर ले आईं। ठगों ने जेवर साफ कर उसे एक डिब्बी में बंद कर दिया और कहा कि इसे फ्रिज में रख दीजिए, कुछ देर बाद खोलिएगा। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद जब डिब्बी खोली गई तो उसमें जेवर नहीं थे। तब तक दोनों बाइक सवार फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने तारुन थाने में दी। सूचना पर पहुंचे तारुन थाने के उप निरीक्षक अरुण पटेल, कांस्टेबल मोहित यादव, आशीष यादव के साथ गांव के बाहर व तारुन बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज का की जांच की जाँच किया।