फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: टिकैत की जयंती पर किसान जागरण दिवस मनाया, भारत रत्न देने की मांग

अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जन्म जयंती पर मंगलवार को गांधी पार्क में भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान जागरण दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया। भाकियू के घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी टिकैत को याद किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखना सिखाया। उनके आंदोलन और किसान हितों के लिए किए गए प्रयासों से किसानों में अपनी समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाने का साहस आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी टिकैत ने देश में किसानों का बड़ा संगठन खड़ा किया और किसान समस्याओं को सरकारों के सामने मजबूती से रखने का काम किया। उनकी जन्म जयंती को किसान जागरण दिवस के रूप में मनाते हुए केंद्र सरकार से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें