फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : सरकारी जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं रुकवाया निर्माण कार्य

रामनगरी में यदि किसी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया या फिर घर बनवाया तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। थाना कैंट के सर्वे एरिया तिहुरा में बन रहे मकान पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में बुलडोजर चलवा दिया गया। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने मकान बनवा रहे मकान मालिक रवि गुप्त से जमीन के कागजात मांगे थे लेकिन पिछले चार दिन से निर्माणाधीन मकान मालिक जमीन का कागजात दिख नहीं पा रहे थे। इसके चलते बार-बार उनको नोटिस दी जा रही थी लेकिन फिर भी निर्माण कार्य रुकवा नहीं रहे थे। आखिरकार सोमवार देर रात निर्माणाधीन मकान को गिरवा दिया गया। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर सरकारी जमीन पर निर्माण करवा रहा है तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। जमीन खरीदने से पहले या निर्माण करवाने से पहले अपने जमीन के कागजात की जानकारी पूरी तरह जरूर कर लें, उसके बाद ही निर्माण करवाएं, अगर सरकारी जमीन पर कोई भी निर्माण हुआ तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें