फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे आयोजक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत

अयोध्या: अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौट रहे दुर्गा पूजा आयोजन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 50 वर्षीय अधेड़ की पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब तीन बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र के कोरो राघवपुर गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सहावा गांव निवासी रामधनी निषाद और उनके परिवार के लोग पिछले कई वर्षों से शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करते आ रहे थे। दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न होने के बाद बुधवार को आयोजक और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमा विसर्जन के लिए हैदरगंज थाना क्षेत्र में पलटू वीर बाबा के पास विसुही नदी के पुल पर गए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। कोरो राघवपुर गांव के पास ट्रॉली पर आगे बैठे रामधनी अचानक नीचे गिर पड़े और पहिए के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हैदरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ रामधनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। वहां चिकित्सक अतुल मिश्रा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसा हैदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ है। बीकापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें