फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

Bhupendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 05:18 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने मिल्कीपुर, बीकापुर और तारुन क्षेत्रों में अभियान की शुरुआत की। वहीं रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान और मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान समेत कई नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, आंवला और जामुन जैसे पौधे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें