अयोध्या में राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर आज हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के संस्थापक ने विधिवत ध्वजारोहण किया। उनके साथ बजरंग दल के पूर्व संयोजक और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार ने कहा कि भारतीय संस्कृति का यशगान हो रहा है और यही होना चाहिए। उन्होंने हनुमान मंदिर के शिखर पर हुए ध्वजारोहण को अत्यंत सफल और भव्य बताया। काशी और मथुरा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले हमें टिकट दिलाइए, फिर हम बताएंगे।