अयोध्या में हर घर में खुशहाली को लेकर गुरुवार को तारुन क्षेत्र के आगागंज बाजार में श्री श्याम प्रतिष्ठान में 115 महिलाओं ने सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम आयोजित कर अवसान माता की पूजन-अर्चना की। दौरान सामूहिक दूरदूरिया कार्यक्रम में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर भाग लिया। इस दैरान सुहागिन महिलाओं ने अवसान माता की कथा सुनी। और लाई, चना व मिठाई का प्रसाद ग्रहण करती हैं। यह पूजा मुख्य रूप से परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की रक्षा और सुहाग की सलामती के लिए की जाती है। बाजार के व्यवसायी सुमित्रा मोदनवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव की विमला,संगीता गुप्ता, अनीता, ललिता मोदनवाल, गुंजन ,सोनम मोदनवाल , सहित अन्य महिलाओं ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूजा अनुष्ठान की सफलता को लेकर घनश्याम,हनुमान प्रसाद, श्रेयांश ,दिब्यानश,प्रभात मोदनवाल, रिंकू मोदनवाल,अंगद प्रसाद,पंचम मोदनवाल ने सहयोग किया।