अयोध्या में शहर के पुष्पराज चौराहे पर शनिवार रात करीब 12:20 बजे तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही दो बाइकों से टक्कर हो गई। हादसे में गोपालपुर निवासी अनिल और लालबाग निवासी नवीन जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद कार तीन बार पलट गई, जिससे मिर्जापुर माफी निवासी चालक विकास कुमार को मामूली चोट आई। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।