फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सेवा सेतु शिविर से योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड तारुन के सभागार में आयोजित सेवा सेतु शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थी इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें