अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दो हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में कुल 66 कंपनियों ने सहभागिता की और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले के दौरान चयनित युवाओं को लखनऊ, नोएडा और अयोध्या में रोजगार के ऑफर दिए गए। मेले में स्थानीय युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं और युवा मौजूद रहे।