फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कृषि मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 08:57 PM IST

अयोध्या में माध्यमिक शिक्षा विभाग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के 10-10 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी टॉपर्स को टैबलेट, 25,000 रुपये की चेक, प्रमाण पत्र देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। 2017 के पहले यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल के चलते जाना जाता था। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता करुणाकर पांडेय, सुनील तिवारी शास्त्री, अभय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ समेत जिले भर के कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें