यूपी के अयोध्या में संतों की होली के साथ अवध की होली का भी आगाज हो चुका है। शहर के रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला के सामने शहर वासियों ने फूलों की होली खेली। इस फूलों की होली में अधिकतर महिलाएं शामिल रहीं। फूलों की होली के बीच गुलाल भी जमकर उड़े। लोगों ने ढोल नगाड़ों के धुन पर जमकर ठुमके लगाए और हनुमंत लला की पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी पर प्रतीकात्मक रूप से रामलला की भी मूर्ति रखी गई। इसके सामने लोगो ने फूलों की होली खेली और खुशियां जताई। महिलाओं ने कहा कि यह पुनीत अवसर है कि भगवान रामलला के सामने फूलों की होली खेलने का मौका मिल रहा है। यह अवध की होली है। यहां पर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर सारे गिले शिकवे दूर कर लेते हैं।