फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुपरवाइजर के उत्पीड़न परेशान सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, मार्ग जाम कर रामपथ पर फैलाई गंदगी

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करने का एलान कर दिया। उन्होंने सुपरवाइजर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गुस्साए कर्मचारियों ने लता मंगेशकर चौक पर नया घाट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इतना ही नहीं से लता मंगेशकर चौक से कोतवाली अयोध्या तक रामपथ पर गंदगी फैला दी। नगर निगम की ओर से समय पर वेतन का भुगतान न होने पर पर सफाईकर्मी आंदोलित हो उठे। बताया कि चार महीने का वेतन बकाया है। सुपरवाइजर अनूप सिंह घूस मांग रहा है। यही नहीं सुपरवाइजर ने स्थानीय पत्रकार से भी अभद्रता की। कैमरा बंद करके चले जाने धमकी दी। सफाई कर्मियों की ओर से रास्ता जाम किए जाने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर अभद्रता और उत्पीड़न के साथ घूस मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें