फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी

रामनगरी अयोध्या में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कई दिनों से निकली धूप के बाद मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक हल्की-फुल्की बारिश शुरू हो गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हो रही बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। सड़कों पर चल रहे लोगों ने भी इस बदलते मौसम को महसूस किया, वहीं कई जगहों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरे पर देखने को मिल रही है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है। किसान उम्मीद जता रहे हैं कि अगर यही मौसम कुछ समय और बना रहा तो गेहूं और अन्य फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा। हालांकि तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों पर अनावश्यक खड़े न रहने और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें