फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भीषण हादसा, एसएसपी ने दी घटना की जानकारी

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 11:47 PM IST

रामनगरी अयोध्या में गुरुवार की शाम एक घर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के साथ पूरा घर उड़ गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव की है। यहां के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के घर में शाम करीब 7.30 बजे एक तेज धमाका हुआ। धमाके साथ पूरा घर फिल्मी स्टाइल में उड़ गया। घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढहीं। धमाके से पूरा इलाका हिल गया। जानकारी मिली तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। घायलों का इलाज शुरू किया गया। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें